हिंदी साहित्य प्रश्नोत्तरी
हिंदी साहित्य : अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी (राज टीचर्स स्पेशल) Q1. हिंदी साहित्य का प्रथम कवि किसे माना जाता है? उत्तर: सरहपा (8वीं शताब्दी) को हिंदी का प्रथम कवि माना जाता है। (राहुल सांकृत्यायन के अनुसार)। Q2. हिंदी की पहली कहानी और उसकी लेखिका कौन हैं? उत्तर: हिंदी की पहली कहानी 'दुलाईवाली' (1907) मानी जाती है, जिसकी लेखिका बंग महिला (राजेन्द्र बाला घोष) थीं। (कुछ विद्वान 'इन्दुमती' को भी मानते हैं)। Q3. 'कबीरदास' को 'वाणी का डिक्टेटर' (तानाशाह) किसने कहा था? उत्तर: आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने कबीरदास को 'वाणी का डिक्टेटर' कहा था। Q4. हिंदी का प्रथम मौलिक उपन्यास कौन सा है और इसके लेखक कौन हैं? उत्तर: 'परीक्षा गुरु' (1882), इसके लेखक लाला श्रीनिवास दास हैं। Q5. 'कलम का सिपाही' किसे कहा जाता है और यह किसकी रचना है? उत्तर: 'कलम का सिपाही' मुंशी प्रेमचंद को कहा जाता है। इस नाम से उनकी जीवनी उनके पुत्र अमृत राय ने लिखी थी। Q6. "आज़ादी की लड़ाई में किस कवि की पंक्तियाँ क्रांति का प्रतीक बनीं?" ...